रांची, नवम्बर 4 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को महिला क्रिकेटरों के बीच बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा बताई। महिला क्रिकेटरों ने कहा कि रांची शहर, जिसने महेंद्र सिंह धोनी जैसे विश्वप्रसिद्ध खिलाड़ी दिए, वहां हमें अब भी पहचान और सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राज्य की राजधानी होने के बावजूद यहां महिला क्रिकेटरों के प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया, मैदान और आर्थिक सहयोग की भारी कमी है। स्थानीय स्तर पर कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी खेल को बीच में छोड़ने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि कोचिंग सुविधाओं, खेल उपकरणों की ऊंची कीमत उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। सुविधाएं मिले तो रांची की बेटियां भी क्रिकेट में कमाल करेंगी। राजधानी रांची को क्रिकेट का गढ़ माना जाता है। लेकिन, जब बात महिला क्रिकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.