बोले रांची: समय पर न किराया वसूली और न ही मेंटेनेंस
रांची, जून 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी की सड़कों को जाममुक्त करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में सड़क पर लगने वाले सभी फुटपाथ दुकानदारों को कचहरी स्थित अटल वेंडर मार्केट में शिफ्ट किया गया था। लेकिन, छह वर्षों के अंदर ही रखरखाव के अभाव में मार्केट की स्थिति खराब होती जा रही है। मार्केट का निर्माण व्यापारियों को स्थायी और समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की दुष्टि से किया गया था, ताकि ग्राहकों को भी एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकें। लेकिन, नगर निगम की ओर से मार्केट में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं की जाती। मार्केट के बाहर किनारों पर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। गंदगी की वजह से बदबू और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्पेटिक टैंक पूरी तरह भर चुका है, जिससे गंदगी परिसर में फैल रही है। गंदगी और बदबू के कारण द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.