रांची, अप्रैल 11 -- रांची, संवाददाता। कांके विधानसभा क्षेत्र के सोसो-सदमा रोड की बदहाल स्थिति से 25 गांव के हजारों लोग परेशान हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8.95 किलोमीटर सड़क का विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास हुआ था, लेकिन आज तक काम अधूरा है। सड़क जर्जर होने के कारण प्रतिदिन 15 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। क्षेत्र में पानी, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोसो-सदमा रोड, जो चरदी होते हुए ओरमांझी ब्लॉक सीमा तक जाती है, आज क्षेत्र के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। यह सड़क करीब 25 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है और लगभग 15 हजार से अधिक लोग रोजाना इ...