कोडरमा, मार्च 16 -- रांची, संवाददाता। शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 स्थित न्यू आदर्श नगर में निगम की सुविधाएं नगण्य हैं। हिन्दुस्तान की ओर से यहां बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड के विभिन्न मुहल्ले के लोग हिस्सा लिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां से गुजरने वाली नदी अतिक्रमण और कचरा डालने से नाला बन चुकी है। लेकिन, निगम ध्यान नहीं दे रहा। यहां से कचरा का उठाव भी बंद है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड के कई मुहल्लों में नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी इसी नदी में बहा दिया जाता है। कचरा डालने से कई जगह नहीं संकरी हो चुकी है। निगम को इसे बचाना चाहिए। शहरी क्षेत्र के नगर निकाय वार्ड नंबर- 8 स्थित न्यू आदर्श नगर इलाके में लगभग 20 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। शहरी क्षेत्र में रहने ...