बोले रांची: बिना अनुमति कैसे लागू हो गई बस किराए में वृद्धि
रांची, जून 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से खादगढ़ा बस स्टैंड में बस यात्रियों के बीच बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रियों ने बस किराए में हुई वृद्धि को लेकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बस किराए में एकतरफा वृद्धि की गई है। सबसे बड़ा सवाल है कि परिवहन विभाग की अनुमति के बिना इसे कैसे लागू कर दिया गया और अधिकारी अभी तक मौन क्यों हैं। उन्होंने कहा कि तत्काल इसका समाधान किया जाना चाहिए। एक संतुलित किराया चार्ट बनाकर लागू किया जाना चाहिए, जिससे बस मालिकों को भी हानि न हो और यात्रियों की जेब पर भी अधिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि रांची में बसों का मनमाना किराया बढ़ाया जा रहा है। लेकिन, स्टैंड में न इंक्वायरी काउंटर चालू है, न विश्रामघर। गंदगी के बीच सफर करने को हमलोग मजबूर है।
पेट्रोल और डीजल में मूल्य वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.