रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से डिस्टिलरी वेंडर मार्केट के सब्जी विक्रेताओं के बीच बोले रांची कार्यक्रम किया गया। दुकानदारों ने कहा कि कोकर-लालपुर रोड को जाम मुक्त करने के लिए वेंडर मार्केट बनाया गया, पर पार्किंग नहीं है। खरीदारी करने वाले लोग मजबूरी में सड़क पर वाहन लगा देते हैं, जिससे जाम लगता है। उन्होंने कहा कि वेंडर मार्केट में अधिकांश महिलाएं दुकानदार हैं, जिनके बच्चे भी हैं। यहां एक फिडिंग रूम होना चाहिए। कई महिलाएं देर शाम वाहन नहीं मिलने से गांव नहीं जा पाती हैं, कुछ की तबीयत खराब हो जाती है, उनके लिए यहां शेल्टर होम बनना चाहिए। पीने के पानी की भी व्यवस्था होनी चाहिए। डिस्टिलरी वेंडर मार्केट के सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि सड़क पर वाहन लगाने से चालकों का चालान काटा जाता है, जिससे वाहन चालक वेंडर मार्केट मे...