रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से खलारी की बमने पंचायत की डुंडू बस्ती में रविवार को बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अपनी समस्याओं पर खुलकर बातें की। कहा कि यहां काफी समस्याएं हैं , लेकिन महिलाएं और विद्यार्थी सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। घरों में पानी की व्यवस्था खाना बनाने से लेकर घरेलू उपयोग तक ही है। सालोंभर महिलाएं कपड़े धोने से लेकर स्नान के लिए नदी पर निर्भर हैं। विद्यार्थियों के लिए यहां उच्च विद्यालय नहीं है। तीन किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में कई विद्यार्थियों को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। यह भी पढ़ें- क्षेत्र में अधिकांश विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं खासकर बच्चियों को, इसलिए प्रशासन से अपील है कि इसकी व्यवस्था कराएं। खलारी प्रखंड क...