रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से रांची नगर निगम के वार्ड-एक कांके में स्थित टिकली टोला में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। कहा कि यह एक घनी आबादी वाला इलाका है, जहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। करीब 5 हजार की आबादी वाले इस खटाल क्षेत्र में जलापूर्ति, नाली-ड्रेनेज, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट, रोजगार और सुरक्षा की समस्याएं वर्षों से अनसुलझी पड़ी हैं। डैम के बिल्कुल पास रहने के बावजूद पीने का पानी नहीं मिलता। नशाखोरी और बेरोजगारी ने युवाओं और परिवारों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। रांची के कांके स्थित नगर निगम के वार्ड नंबर-1 में टिकली टोला बस्ती है, जो सुविधाओं के आभाव में उपेक्षित है। यह खटाल क्षेत्र प्रशासनिक लापरवाही, अव्यवस्थित जीवन-परिस्थितियों और बुनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.