रांची, मई 31 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या-15 के कर्बला चौक और बलदेव सहाय लेन रोड क्षेत्र के लोग पिछले लंबे समय से पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। 'हिन्दुस्तान' के लोकप्रिय कार्यक्रम 'बोले रांची' में स्थानीय निवासियों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि नगर निगम को नियमित रूप से टैक्स देने के बावजूद वे उपेक्षा का शिकार हैं। इलाके में न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। इसके अलावा, खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण शाम होते ही पूरे मोहल्ले में अंधेरा पसर जाता है। कर्बला चौक और बलदेव सहाय लेन क्षेत्र में 'हिन्दुस्तान' टीम ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को जाना। इस दौरान नागरिकों ने अपनी परेशानियां साझा करते हुए कहा कि इलाके की एक बड़ी आबादी पिछले लंबे समय से पानी जै...