रांची, मार्च 2 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद शहरवासियों की अपने-अपने वार्ड के पार्षदों और मेयर से काफी अपेक्षाएं हैं। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से बोले रांची कार्यक्रम में शहरवासियों ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों ने जो वादे किए थे, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करें। लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलवाएं। शहर के साथ वार्ड को मॉडल के रूप में विकास करें। उन्होंने कहा कि लगभग वार्ड में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, नाली की समस्या हैं। युवाओं और बच्चों के खेलने के लिए पार्क और मैदान नहीं हैं। इस पर जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना होगा। नगर निगम चुनाव के वार्डों के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। शहर में लंबे समय के बाद चुनाव कराए गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं दूर होने...