रांची, जून 28 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन ने श्रमिकों कहा कि विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण हजारों निर्माण मजदूर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि निर्माण मजदूरों के लिए श्रमिक कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, लेकिन वर्तमान में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित पड़े हैं। कई मजदूर महीनों पहले आवेदन करने के बावजूद कार्ड प्राप्त नहीं कर सके। जानकारी के अनुसार, लगभग एक हजार श्रमिकों के कार्ड अब भी स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं। कार्ड नहीं बनने के कारण मजदूरों को न केवल रोजगार मिलने में कठिनाई हो रही है, बल्कि वे कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि श्रमिक कार्ड स्वीकृत होने के बा...