रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को वार्ड नंबर-9 स्थित ढेला टोली इलाके में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुहल्ले के लोग शामिल हुए। उन्होंने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि लगभग तीन वर्षों से नाली और सड़क की स्थिति खराब है। जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्थिति नारकीय हो जाती है। यहां के रास्ते में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। रात के अंधेरे में लोग गिरते-पड़ते घर पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रूप से टैक्स देने के बावजूद इस प्रकार की स्थिति में रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर निगम और नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद इन परेशानियों पर ध्यान दें।स्थानीय लोगों ने कहा कि शहरी क्षेत्र में रहने के बावजूद कई वार्...