रांची, अप्रैल 28 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से धुर्वा के सेक्टर दो में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समस्याएं कई हैं। वर्तमान में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला नगर निगम सुविधाएं छीनने में लगा है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पुराने सामुदायिक भवन पर निगम की ओर से ताला लगा दिया गया। स्थानीय लोगों ने इसे गरीबों के हितों पर चोट बताते हुए विरोध किया। लोगों का आरोप है कि यह भवन शादी, श्राद्ध, योगा, बच्चों की गतिविधियों और मुफ्त इलाज जैसी जनसेवाओं का केंद्र था, जिसे अचानक बंद कर दिया गया। कहा कि भवन जनसेवा के लिए था, इसे अविलंब खोला जाए। रांची के सेक्टर-2 वार्ड 41 स्थित करीब 15 वर्ष पुराने सामुदायिक भवन को लेकर स्थानीय लोगों और रांची नगर निगम के बीच विवाद गहरा गया है। नगर निगम ने ...