रांची, अप्रैल 7 -- रांची, संवाददाता। रांची के हरमू स्थित शहीद राजगुरु पार्क का वर्ष 2022 में शिलान्यास हुआ था, लेकिन चार साल बाद भी इसका उद्घाटन नहीं हो सका है। निर्माण पूरा होने के बावजूद पार्क आम जनता के लिए बंद है और धीरे-धीरे इसकी स्थिति जर्जर हो गई है। पार्क के भीतर सामुदायिक भवन का निर्माण चल रहा है, जिसे लेकर स्थानीयों का विरोध है। झूले, फाउंटेन, पाथ-वे और लाइट जैसी सुविधाएं पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची में स्थानीयों ने कहा कि पार्क को व्यवस्थित करने के बजाय इसे उपेक्षा व व्यवसायीकरण की ओर धकेला जा रहा है। हरमू क्षेत्र का शहीद राजगुरु पार्क, जो कभी स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल बनने की उम्मीद के साथ बनाया गया था, आज बदहाली और उपेक्षा का प्रतीक बन गया है। वर्ष 2022 में इस पार्क का शिलान्यास जनप...