रांची, मई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में गैस सिलेंडर की किल्लत अब छात्रों की रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर डाल रही है। 'हिन्दुस्तान के बोले रांची' कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा और बताया कि एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था में आयी परेशानी की वजह से उनके खानपान, पढ़ाई और बजट तीनों प्रभावित हो रही है। शहर के विभिन्न लॉज, हॉस्टल और मेस में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि गैस की कमी अब सिर्फ एक असुविधा नहीं, बल्कि गंभीर समस्या बन चुकी है। छात्रों के अनुसार, प्रशासनिक सख्ती के चलते शहर में चल रही अधिकांश खुदरा रिफिलिंग दुकानें बंद हो गई हैं। इन दुकानों के बंद होने से पहले छात्रों को छोटे सिलेंडर आसानी से मिल जाया करते थे, लेकिन अब गैस की उपलब्धता काफी सीमित हो गई है। नतीजतन, उन्हें या तो लंबा इंतजार ...