रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) की संपत्तियों को रांची नगर निगम को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को लेकर शहर के दुकानदारों में भारी नाराजगी है। आरआरडीए दुकानदार कल्याण महासंघ ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम के माध्यम से इस निर्णय को एकतरफा, अवैध और असंवैधानिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। महासंघ का दावा है कि इस फैसले से शहर के प्रमुख मार्केट कॉम्प्लेक्स में वर्षों से व्यवसाय कर रहे 750 से अधिक दुकानदारों और लगभग 10 हजार परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के अधीन आने वाले प्रमुख मार्केट कॉम्प्लेक्स और कियोस्क को रांची नगर निगम को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव का शहर के दुकानदारों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।हिन्दुस्तान के बोले रांच...