रांची, मार्च 24 -- रांची, संवाददाता। रांची में एलपीजी और कॉमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत से शहर की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने लगी है। हिन्दुस्तान के 'बोले रांची' कार्यक्रम के तहत सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के कारोबारियों ने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायियों के सामने रोजगार का संकट है। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, बढ़ता बैकलॉग और होम डिलीवरी में बाधा से आम लोग परेशान हैं। इस बीच पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की मांग तो बढ़ी है, लेकिन नए कनेक्शन में देरी बड़ी बाधा बनी हुई है। चैंबर के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति तत्काल सुचारू की जाए और पीएनजी विस्तार की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि शहर का व्यापारिक पहिया थमे नहीं। राजधानी रांची में एलपीजी गैस की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। विशेष रूप से कमर्शियल ग...