रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से ऑटो चालकों के बीच बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑटो चालकों ने कहा कि प्रशासन परमिट नहीं दे रहा और पुलिस इसे कमाई का जरिया बना चुकी है। कहा कि शहर में कुल 20 हजार से अधिक ऑटो चल रहे हैं। इसमें से केवल पांच हजार के पास परमिट है। तीन चौथाई के पास परमिट नहीं है। पुलिस जब जांच करती है तो परमिट वाले ऑटो चालकों से भी जुर्माना वसूलती है। वहीं, शहर में कई जगह चालकों से टैक्स वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मोटी कमाई का बड़ा हिस्सा अवैध टैक्स वसूली में जा रहा है। कहा कि शहर में कई जगह टैक्स वसूला जा रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि यह सब जबरन किया जा रहा है। प्रशासन एक जगह टैक्स ले, ताकि अवैध वसूली बंद हो। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में ऑटो चालकों ने कहा कि राजध...