रांची, अप्रैल 6 -- रांची, संवाददाता। रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्क कई दिनों बदहाल स्थिति में है। हिन्दुस्तान के बोले रांची में स्थानीयों ने कहा कभी स्थानीय लोगों के लिए सुकून और स्वास्थ्य का केंद्र रहा यह पार्क अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उपेक्षा का शिकार हो गया है। शौचालय, पेयजल, लाइट, बैठने की व्यवस्था और हरियाली जैसी जरूरी सुविधाएं नदारद हैं। करीब 100 लोग यहां टहलने आते हैं, लेकिन उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्षों से रखरखाव नहीं होने के कारण पार्क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में बना यह पार्क, जिसका निर्माण वर्ष 2007-08 के आसपास हुआ था, आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह पार्क पर्याप्त बड़ा है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में इसका उपयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.