बोले रांची:: जर्जर शेड-पिलर, क्या हादसे के बाद होगी मरम्मत
रांची, मई 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो की प्रसिद्ध सब्जी मंडी आज बदहाली, अव्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता की शिकार हो चुकी है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में मंडी के किसानों और व्यापारियों ने बताया कि लगभग पांच दशक पूर्व निर्मित मंडी के शेड और पिलर जर्जर हो चुके हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। किसानों और व्यापारियों ने कहा कि क्या हादसा हो जाएगा तो प्रशासन इसकी मरम्मत कराएगा। उन्होंने कहा कि हजारों किसान, व्यापारी और मजदूर रोज अपनी जान-जोखिम में डालकर यहां कारोबार करने को विवश हैं। लोहरदगा, गुमला और रांची के सीमावर्ती गांवों की अर्थव्यवस्था से जुड़ी इस मंडी से पश्चिम बंगाल, बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश तक सब्जियों की आपूर्ति के लिए जानी जाती है। बावजूद इसके सड़क, नाली, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.