मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- मैनपुरी। पर्यटन विभाग की ओर से मैनपुरी में विकास कार्यों का सीधा असर स्थानीय रोजगार पर दिखाई देगा। दीवानी रोड पर 24.61 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक संग्रहालय के माध्यम से जिले के युवाओं को गाइड, टिकट काउंटर कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी और रखरखाव से जुड़े कार्यों में रोजगार मिलने की संभावना है। इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले पढ़े-लिखे युवाओं को यहां स्थाई अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों, फूल-प्रसाद विक्रेताओं, पूजा सामग्री, ठेले-खोमचे और छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। धर्मशालाओं और विश्राम स्थलों पर कर्मचारियों की आवश्यकता भी बढ़ेगी। पर्यटन सुविधा केंद्र, विजिटर सेंटर, वॉच प्वाइंट स्थापित होने से पर्यटक सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.