मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- मैनपुरी। बरनाहल के ग्राम पंचायत आलमपुर देहा की स्थिति इन दिनों अत्यंत चिंताजनक है। गांव में नालियों के न बनने और पुरानी नालियों के पूरी तरह चोक होने से जलभराव ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गलियों में भरा गंदा पानी अब घरों में घुसने लगा है और गांव का मुख्य मार्ग तालाब जैसा दिखाई देता है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थिति हर साल बरसात के समय बनती थी, लेकिन इस बार हालात और भी अधिक खराब हो गए हैं। ग्रामीण दिनेश, राजकुमार, संजीव कुमार, प्रदीप उपाध्याय, सोमेश्वर दयाल समेत कई लोगों का कहना है कि नालियों का गंदा पानी गांव के मुख्य रास्ते पर गिर रहा है, जिससे आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बच्चे स्कूल जाते समय कीचड़ में गिरकर घायल हो रहे हैं और रात के समय गलियां दलदल जैसी बन जाती हैं। कई बुजुर्गों को घर से निकलना तक मुश्कि...