मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। गंगरवाला ग्राम पंचायत में सबसे गंभीर समस्या जल जीवन मिशन योजना से जुड़ी है। पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है, पाइपलाइन बिछाने के दौरान गांव की अधिकांश सड़कों को तोड़ दिया गया, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। जगह-जगह लीकेज और कम प्रेशर के कारण हर घर तक स्वच्छ पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभागों की लापरवाही और कार्य की निगरानी न होने से यह स्थिति बनी है। अगर समय पर गुणवत्ता की जांच और मरम्मत कराई जाती, तो आज ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना न पड़ता। सड़क और संपर्क मार्गों की बदहाली भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। ग्राम पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हो चुका है। पानी की टंकी के पास गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे रात के समय हादसे की आशंका बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी और पंचायत स्तर पर ...