मेरठ, अक्टूबर 5 -- मेरठ। एमडीए की महत्वकांक्षी योजना पल्लवपुरम फेस-1 के हालात लगातार जर्जर होते जा रहे हैं। टूटी सड़कें और सफाई की दयनीय व्यवस्था के कारण लोग परेशान हैं। पल्लवपुरम में ही एमडीए की कुछ पॉश कॉलोनियां आज रास्ते के लिए परेशान हैं। जहां पिछले लंबे समय से एमडीए द्वारा एक कॉलोनी के लिए डाली सीवर लाइन के कारण हजारों लोगों के आने-जाने का रास्ता ही बंद हो गया है। पिछले कई महीनों से लोगों का घर से निकलना भी दुश्वार हो गया है। सड़क की समस्या से जूझ रहे लोग अब रास्ता चाहते हैं। नगर निगम के वार्ड नंबर 27 में मौजूद फेस-1 और उसकी करीब 5 कॉलोनियों का संपर्क मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है। यहां रहने वाले 6,000 से अधिक लोग और हर रोज इन इलाकों से गुजरने वाले 10,000 से भी ज्यादा लोगों के लिए यह समस्या अब परेशानी का सबब बन चुकी है। जहां पहले लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.