मेरठ, नवम्बर 24 -- शहर से लगे बहुत सारे इलाके दशकों पहले नगर निगम में शामिल कर लिए गए, ताकि उनका विकास हो सके और वहां लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें। लेकिन वो इलाके कभी गांव से शहर नहीं बन पाए और आज भी सफाई, सड़क और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ऐसा ही एक इलाका है बुढेरा जाहिदपुर, शहर से सटा और नगर निगम के वार्ड में शमिल है। बुढेरा जाहिदपुर इलाके में बदहाल सड़कें और निकासी की बदहाली ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सीवर लाइन है नहीं और नालियां जर्जर हालत में हैं। तालाब की हालत बदहाल स्थिति में है और लोग उसको घेरने में लगे हैं। गंदगी के ढेर और घरों में आता गंदा पानी लोगों में बीमारियां पैदा कर रहे हैं। इलाके के लोग सड़क, पानी, निकासी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहते हैं, ताकि जीवन बेहतर जी सकें। शहर के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.