मेरठ, दिसम्बर 27 -- मेरठ। हापुड़ रोड पर जमना नगर चार दशकों से पुराना नगर निगम का क्षेत्र है, जहां सीवर लाइन है, पानी की लाइन भी है, लेकिन सभी बदहाल स्थिति में हैं। सीवर लाइन चोक पड़ें और पानी की पाइप लाइन में आजतक कभी पानी नहीं आया। सड़कों की बात करें तो जहां बनी हैं वहां बदहाल स्थिति में हैं और कुछ जगह तो चलने लायक सड़क ही नहीं है। मानों शहर में होते हुए भी बदहाल और बेजार इलाका है। नालियां खत्म हो चुकी हैं और लोगों के घरों का पानी सड़कों पर बहता है। गंदगी के हाल ऐसे कि जहां खाली जगह है वहां बदबू और गंदगी ही नजर आती है। पानी में खड़े बिजली के खंभे मानों हादसों को दावत देते नजर आते हैं। यहां के लोग रोज जद्दोजहद में रहते हैं, आगे क्या होगा...? हापुड़ रोड पर पीएसी कैंपस से चंद कदम पहले 40 फुटा रोड जमना नगर में जाता है। जहां सड़क की शुरुआत मे...