मेरठ, जनवरी 5 -- पल्लवपुरम फेस वन में सबसे पुराना क्षेत्र जनता कॉलोनी आज बदहाल हालत में है। मोदी रबर फैक्ट्री और रेलवे लाइन के पास बसी यह कॉलोनी नगर निगम में काफी समय पहले आ गई थी लेकिन आज भी विकास यहां से कोसों दूर है। यहां तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल और गड्ढों से भरा है। सड़क किनारे बने खत्तों से लोगों को रोजाना दुर्गंध से सामना करना पड़ता है। इलाके में पानी तो पहुंच गया, लेकिन सीवर लाइन आजतक नहीं पहुंची। ऊबड़ खाबड़ गलियां और जगह-जगह लीकेज पानी की लाइन से लोग परेशान हैं। नालियां टूटी हैं और गंदगी से अटी हैं, निकासी एकदम ठप है। इस कॉलोनी के लोगों को साफ सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की दरकार है। पल्लवपुरम फेस-वन की सबसे पुरानी जनता कॉलोनी, कभी बड़ी उम्मीदों के साथ बसाई गई थी। वर्ष 1982 में आबाद हुई इस कॉलोनी में विकास की रोशनी कोसों दूर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.