मेरठ, जनवरी 4 -- शहर की कुछ सड़कें लिंक रोड का काम करती हैं, जो बड़े इलाकों को एक दूसरे से जोड़ती हैं। इनमें खत्ता रोड भी शामिल है, भूमियापुल से थोड़ा आगे चलते हैं तो खत्ता रोड के लिए रास्ता मुड़ता है। यह सड़क आगे जाकर माधवपुरम पुलिस चौकी पर जाकर मिलती है। जहां से दिल्ली रोड पर निकल जाते हैं। करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की यह सड़क आज पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। इसकी चौड़ाई किसी हाईवे कम नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे संकीर्ण होती जा रही है। अतिक्रमण और गंदगी से इस सड़का का बुरा हाल है। जहां उड़ती धूल-मिट्टी, गंदगी के ढेर और टूटी फूटी खत्ता रोड खुद की दुर्दशा बयां करती है। दिन-रात चलने वाली इस सड़क किनारे रहने वाले लोग रोज धूल-मिट्टी फांकते हैं और इसकी बदहाली से राहत चाहते हैं। शहर की कुछ सड़कें सिर्फ रास्ता नहीं होतीं, ये शहर की धड़कन होती हैं। वे ...