मेरठ, मई 9 -- शहर भले ही विकास की रफ्तार पकड़ रहा हो, लेकिन आज भी बहुत सारे इलाके अपनी बदहाली पर आंसू बहाते नजर आते हैं। ऐसा ही एक इलाका है फतेहउल्लापुर, जहां पहुंचने के लिए आपको काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। ऊबड़ खबाड़ रास्तों से निकलते हुए फतेहउल्लापुर तक पहुंचने पर इलाके की बदहाल सूरत देखने को मिलेगी। जहां मोहल्लों में कीचड़ से भरी गलियां, टूटे-फूटे रास्ते और गंदगी के ढेर नजर आते हैं। गायब नालियां और गंदगी का अंबार लोगों के लिए दुश्वारियां पैदा करते हैं। निकासी की खराब व्यवस्था से बदहाली और बढ़ जाती है, जब गलियों में जलभराव होता है। इलाके में जिस तालाब का सौंदर्यीकरण होना था, आज वही लोगों के लिए बीमारियों का कारण बन रहा है। हिन्दुस्तान के बोले मेरठ टीम द्वारा इस क्षेत्र में लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। जहां क्षेत्र के लोग सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.