मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- कस्बे में वैसे तो कई ऐसी बस्ती हैं जिनमें रहने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सबसे बड़ी समस्या जैन नगरवासियों की है। यहां के लोग पिछले 30 सालों से अनेकों समस्याओं जूझ रहे हैं। जैन कालोनी की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कें व जलभराव की समस्या आम बात हो गई है। कच्ची सड़क होने क वजह से पानी भरने से बस्ती के लोग घरों में कैद हो जाते हैं। जनप्रतिनिधियों को कई बार समस्या से अवगत भी कराया लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। जैन कालोनी में मकान पक्के, सड़कें टूटी पड़ी करीब तीस साल पूर्व नगर की जैन नगर कालोनी का निर्माण हुआ था। पहले इस कालोनी में आसपास क्षेत्र के इक्का दुक्का ही लोग रहते थे लेकिन आज इस बस्ती में एक हजार से अधिक मकान बन गए हैं जिनमे हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। इस कालोनी में ...