मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 21 -- नगर की सड़कों पर लगने वाला यातायात जाम अब केवल वाहनों की बढ़ती संख्या तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सड़क किनारे खड़ी ठेलियां भी इसकी एक बड़ी वजह बनती जा रही हैं। सब्जी, फल, चाय, कपड़े और अन्य रोजमर्रा के सामान बेचने वाली ठेलियां नगर की मुख्य और सहायक सड़कों पर इस तरह फैल चुकी हैं कि वाहनों की आवाजाही के लिए जगह लगातार सिमटती जा रही है। नतीजा यह है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में नगर की रफ्तार थम सी जाती है। जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही सडकों के हालात ओर बिगड जाते है। दुकानदारों ने तो अतिक्रमण किया हुआ है साथ ही उसके सामने ठेली खडी कराने में तीन से छह हजार रूपये प्रतिमाह की वसूली भी करते है। दुकानदारों की इस वसूली से आमजन परेशान हो रहा है। जानसठ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.