मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- शहर के हृदय स्थल शिव चौक से शामली रोड पर रोजाना लगने वाले भयानक ट्रैफिक जाम ने अब नासूर का रूप ले लिया है। सुबह से रात तक जाम की मार झेल रहे राहगीर, दुकानदार और वाहन चालक बेहाल हैं। ट्रैफिक पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते समस्या और गंभीर हो चुकी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत भी की। यहां तक कि पुलिस ने ई रिक्शाओं के संचालन के लिए रूट निर्धारण करने का दावा भी किया लेकिन यह सब व्यवस्था अभी तक हवा-हवाई साबित हुई है। खासतौर से शामली रोड पर प्राइवेट बसों एवं ई रिक्शाओं की वजह से जाम लगा रहता है। इसको लेकर शामली रोड के दुकानदारों एवं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों में काफी रोष व्याप्त है। इन सभी का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ कराने एवं कारोबार में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.