मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- मीरापुर कस्बा आजकल विभिन्न समस्याओं के चलते विकास के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। कस्बे में जल निकासी का साधन नहीं होने के कारण दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर कई स्थानों पर गंदा पानी रहता है। जिससे राजमार्ग में गहरे गहरे गड्ढे बन गए हैं और राजमार्ग की हालत बदतर हो गई है। राजमार्ग पर बने गहरे गड्ढे और यहां भरा पानी हादसों का कारण बन रहे है। रोजाना दुपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढों में पहिया गिरने से वाहनों की हाई पर्चेज नम्बर प्लेट टूटकर गिर जाती है, जिसे बनवाने के लिए लोगों को एफआईआर जैसे परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को लेकर लोनिवि से लेकर जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत व जिला पंचायत परिषद तक अनजान बने हुए हैं । प्रतिदिन इस राजमार्ग से अधिकारी,विधायक,मंत्री व अन्य जन प्रतिनिधि निकलते हैं लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.