भागलपुर, फरवरी 26 -- - प्रस्तुति : गौरव कुमार मिश्रा/कुमार आदर्श संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड-10 की लगभग 4500 की आबादी आज भी घोर उपेक्षा का शिकार है। यहां के लोग स्वच्छता, पेयजल, आवास और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वार्ड के अंतर्गत आने वाले महादलित टोले हाड़ीडीह और चन्दनियां मुशहरी सहित कई बस्तियों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। इन इलाकों में विकास के तमाम दावे खोखले हैं और सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गई हैं। धरातल पर इनका कोई भी असर दिखाई नहीं देता है। बुनियादी सुविधाओं के इस अभाव में यहां के निवासियों का जीवन पूरी तरह से नारकीय हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का संज्ञान लेकर उचित समाधान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.