भागलपुर, फरवरी 27 -- - प्रस्तुति : गौरव कुमार मिश्रा मुंगेर नगर निगम के वार्ड-18 (रायसर) के निवासी वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं। इस वार्ड में सड़क, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा जैसी मूलभूत सेवाएं आज भी बदहाल स्थिति में हैं, जिससे लोगों का दैनिक जीवन बेहद कठिन हो गया है। वार्ड की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कें राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। वहीं, नल-जल योजना के अधूरा होने के कारण लोगों को नियमित और शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब स्ट्रीट लाइटों की वजह से रात के समय सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण असामाजिक तत्वों का भय बना रहता है। वर्षों से जस-की-तस बनी इन समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। नागरिकों की मांग ...