भागलपुर, मार्च 20 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या-7 अंतर्गत नयागांव, श्रीमतपुर, श्यामपुर, बकचपड़ा और मिल्की जैसे मोहल्ले आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन को मजबूर हैं। करीब 15 हजार की आबादी वाले इस वार्ड में लगभग 3000 घर हैं, लेकिन इनमें से सैकड़ों परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सबसे बड़ी समस्या पेयजल को लेकर सामने आई है। नल-जल योजना के तहत लगभग 300 घरों तक अब तक कनेक्शन नहीं पहुंचा है, जबकि जहां कनेक्शन दिया गया है, वहां भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। नतीजतन लोगों को हैंडपंप, कुएं या दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी ढोकर लाना पड़ता है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है।सड़क और नाला व्यवस्था की स्थिति भी बेहद खराब है। कई गलियों का आज तक पक्कीकरण नहीं हुआ है, जबकि मुख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.