भागलपुर, जनवरी 3 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या- 28, कल्लूबाड़ा की आबादी लगभग 15 हजार है, जबकि मतदाताओं की संख्या करीब 5 हजार है। इतनी बड़ी आबादी वाले इस वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सबसे गंभीर समस्या हर घर नल-जल योजना से जुड़ी है। घरों में कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन मुख्य सड़क पर पाइपलाइन नहीं बिछाए जाने के कारण आज तक लोगों को पानी नसीब नहीं हो पाया है। इसके अलावा लगभग 50 घर ऐसे भी हैं, जिनमें अब तक नल-जल का कनेक्शन ही नहीं किया गया है और न ही उन्हें मुख्य लाइन से जोड़ा गया है। दूसरी बड़ी समस्या सड़क की है। शादीपुर रोड से कल्लूबाड़ा को जोड़ने वाली नाला व पुलिया को लगभग एक माह पूर्व तोड़ दिया गया, लेकिन अब तक उसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इससे मोहल्लेवासियों का मुख्...