भागलपुर, दिसम्बर 11 -- - प्रस्तुति : गौरव कुमार मिश्रा मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के हेमजापुर पंचायत स्थित चांद टोला दक्षिणी में पिछले छह महीनों से नल-जल योजना ठप पड़ी है। जल आपूर्ति बंद होने से करीब 90 घरों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और बंद बोतल का पानी खरीदने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार की टंकी टूट जाने और पंप ऑपरेटर को पिछले छह वर्षों से मानदेय न मिलने के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। गांव में जल निकासी, सड़क, आवास, बिजली और सोलर लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। बरसात में जलभराव से हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। किसान महंगे खाद और फसल मुआवजा न मिलने से कर्ज के बोझ तले दबे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई सुधार न...