भागलपुर, दिसम्बर 17 -- - प्रस्तुति : गौरव कुमार मिश्रा मुंगेर नगर निगम के वार्ड-10 स्थित गुलजार पोखर मोहल्ला आज पानी, सड़क, नाला, सफाई और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। करीब 20 हजार की आबादी वाला यह वार्ड विकास कार्यों की अव्यवस्था का शिकार है। नल-जल योजना के तहत कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन चार वर्षों से नलों में पानी नहीं आ रहा। लोग एक पुराने सबमर्सिबल पर निर्भर हैं जिसकी टंकी की सफाई भी नहीं होती। नाला निर्माण अव्यवस्थित है, जिससे गंदा पानी घरों में घुस रहा है। टूटी सड़कों और अधूरे कार्यों के कारण आवागमन कठिन हो गया है। सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है, एक महीने से नियमित कचरा उठाव नहीं हो रहा। मोहल्ले में अब भी 25 परिवार खपड़े के मकानों में रह रहे हैं और पुराने बिजली खंभों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.