मधुबनी, फरवरी 17 -- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-13 स्थित बलुआ मोहल्ले की स्थिति हर वर्ष बारिश के मौसम में गंभीर हो जाती है। हल्की से मध्यम वर्षा होते ही पूरे मोहल्ले की सड़कों पर जलजमाव हो जाता है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। स्थानीय निवासियों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचने और कामकाजी लोगों को अपने कार्यस्थल तक जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले की गलियों में गंदा पानी कई-कई दिनों तक जमा रहता है। कई स्थानों पर तो पानी महीनों तक पूरी तरह सूख नहीं पाता। इससे बदबू फैलती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। छोटे बच्चे गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं, वहीं बुजुर्ग फिसलकर घायल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.