मधुबनी, फरवरी 14 -- धुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 अंतर्गत महिला कॉलेज इलाका आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा है। नगर निगम की घोर उपेक्षा और लापरवाही का खामियाजा यहां की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों से जलजमाव, अधूरा नाला निर्माण, गंदगी और असुविधाजनक आवागमन की समस्या इस क्षेत्र की पहचान बन चुकी है। अब स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। महिला कॉलेज रोड बाजार आने-जाने का मुख्य मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। कॉलेज जाने वाली छात्राएं, आसपास के दुकानदार, कर्मचारी और आम नागरिक इसी सड़क पर निर्भर हैं। लेकिन विडंबना यह है कि हल्की बारिश होते ही यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी घंटों नहीं, बल्कि कई-कई दिनों तक जमा रहता है। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.