मधुबनी, मार्च 17 -- इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि देश में गरीबी के कारण खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे गरीब परिवार को सरकार द्वारा दिए जा रहे मुफ्त राशन में से कटौती कर हकमारी की जाती है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनवितरण प्रणाली के तहत गरीब व जरूरतमंद कार्डधारी परिवार को जितना मुफ्त राशन मुहैया कराई जाती है, उतना धरातल पर नहीं पहुंच पाता है। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार ब्याप्त है। गरीबों के मुंह का निवाला छीनकर बंदरबांट किया जा रहा है। गरीबों से खुलेआम हकमारी हो रही है। गरीब आवाज उठाते हैं। हिन्दुस्तान के 'बोले मधुबनी' के तहत जयनगर अनुमंडल अंतर्गत बासोपट्टी प्रखंड सिराही गांव के स्थानीय रूपेश चौधरी, गीता देवी, रीता देवी, सकुन्ती देवी, सरोज कुमार, लालबाबू मुखिया, संजीव मुखिया, राकेश यादव, देवेंद्र यादव, संजय ठाकुर, सिकंदर मुखिया, संजीव काम...