मथुरा, नवम्बर 28 -- शहर के होली मोहल्ले में कच्ची सड़कों और बरसात में होने वाले जलभराव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हालात इतने बदतर हैं कि बारिश के दिनों में घरों से बाहर निकलना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। मोहल्ले का पानी निकासी के लिए नालियां तक नहीं बनी हुई हैं, जिसके कारण घरों से निकलने वाला पानी बाहर ही जमा होकर लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा रहा है। शहर के होली मोहल्ले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। लोगों का कच्ची सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है और बरसात में होने वाला जलभराव स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर देता है। हालात इतने खराब हैं कि बारिश के दिनों में घरों से बाहर निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। मोहल्ले में पानी निकासी की उचित व्यवस्था तक नहीं है। नालियां न होने के कारण घरों से निकलने वाला प...