मथुरा, जनवरी 3 -- मुस्लिम समाज में शादी समारोह में बैंड-बाजा और डीजे बजाने की गलत परंपरा को लेकर और निकाह मस्जिद में ही पढ़ाने के फैसले पर कोसी के मुस्लिम समाज के लोग खुश हैं। उनका कहना है कि इससे न केवल फिजूलखर्ची रुकेगी, बल्कि डीजे और शराब की वजह से होने वाले झगड़े भी रुक जाएंगे। इस्लाम में भी निकाह सादा तरीके से ही करना बताया गया है। वहीं ऐसा होने से इस्लाम के अनुसार निकाह भी हो जाएगा। पंचायत के फैसले पर सहमति जताते हुए लोगों ने कहा है कि इस फैसले को न मानने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। कोसीकलां की पशु पैंठ स्थित मक्का मस्जिद में गत दिनों एक पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि अगर समुदाय का कोई भी व्यक्ति निकाह के दौरान डीजे, बैंड-बाजा या दूल्हा बाती का कार्यक्रम करेगा तो उस पर समाज द्वारा 11 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.