मथुरा, मार्च 13 -- शहर के गणेशरा रोड स्थित गणेश धाम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण स्थानीय लोगों का जीवन काफी मुश्किल हो गया है। कॉलोनी में लंबे समय से सड़कों की बदहाल स्थिति और जल निकासी की समस्या बनी हुई है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इस कारण यहां रहने वाले लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी इन सड़कों से गुजरते समय काफी परेशानी होती है। कई बार वाहन फिसलने या खराब सड़क के कारण दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना रहता है। कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या पानी के निकास की है। यहां नालों का सही तरीके से निर्माण नहीं किया गया है और जहां नाले बने भी हैं, वहां उनका निकास व्यवस्...