मथुरा, फरवरी 18 -- कोसी क्षेत्र के गांव इस्लामपुर के बाशिंदे आजादी के बाद से आज तक मूलभूत सुविधाओं को जूझ रहे हैं। कहने को तो जनपद में विकास की गंगा बह रही है, लेकिन हकीकत देखी जाए तो यहां के निवासियों को अभी विकास के दर्शन तक नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर से लागू होने वाली योजनाओं के लाभ से भी तमाम लोग वंचित हैं। यही नहीं सड़क के दोनों ओर नालियां न होने के कारण यहां पर हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चुनाव के दौरान ही जनप्रतिनिधियों को हम लोगों की याद आती है और चुनाव के बाद हमारी समस्या तक सुनने को कोई तैयार नहीं होता। नगला इस्लामपुर में ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्यो को लेकर सौतेला व्यवहार अपनाया जा रहा है। सड़क बनवाने के नाम पर लोगों से मिट्टी डलवायी जा रही है और मिट्टी डलवाने के बाद आधी-अधूरी...