मथुरा, नवम्बर 3 -- जमुना पार स्थित आनंद बिहार कॉलोनी इन दिनों बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रही है। सड़कों पर जगह-जगह हो रहे गड्ढे, फैल रही कीचड़ और पानी जमा होना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। बारिश के दौरान हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो जिला प्रशासन और न नगर निगम कॉलोनी की ओर कोई ध्यान दे रहा। नतीजतन लोगों को इसी बदहाली में रहना पड़ रहा है। महानगर के जमुना पार स्थित आनंद बिहार काकॉलोनी को विकसित हुए काफी समय हो चुका है। कॉलोनी नगर निगम के वार्ड नंबर 7 में है। कॉलोनी की सड़कों की बदहाली ने लोगों का चलना-फिरना मुश्किल कर दिया है। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। यहां के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.