मथुरा, मार्च 10 -- खेल मैदान पर युवा खिलाड़ियों ने बताया कि भारतीय टीम की इस शानदार सफलता ने देश भर के युवाओं को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि जब देश की टीम विश्वमंच पर जीत हासिल करती है तो खिलाड़ियों को विश्वास मिलता है कि मेहनत एवं लगन से वह भी एक दिन देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। युवा खिलाड़ियों का मानना है कि इस जीत से आगामी समय में बच्चों और युवाओं का क्रिकेट की ओर रुझान बढ़ेगा। अभी से कई छोटे खिलाड़ी अपने आदर्श क्रिकेटरों की तरह बनने के सपने देख रहे हैं और मैदान पर अधिक समय देकर अपने खेल को निखारने में जुट गए हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि भारत की इस जीत ने उनके मन में यह भरोसा जगाया है कि क्रिकेट के क्षेत्र में करियर बनाना भी मजबूत व सम्मानजनक विकल्प है। पहले जहां खिलाड़ी क्रिकेट केवल शौकिया खेलते थे, वहीं अब वे इसे पेशेवर रूप से अपनाने ...