मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। ईपीएस-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 7,500 प्रतिमाह किए जाने, मुफ्त चिकित्सा और अन्य लंबित मांगों को लेकर दिल्ली में आगामी 9, 10 और 11 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनपद के कताई मिल पेंशनर संघ ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद राजीव राय से उनके जिला मुख्यालय स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मांग पत्र सौंपकर पेंशनभोगियों ने सांसद को अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति और लंबे समय से चली आ रही मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को दिल्ली में होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया और मांग किया कि वे इस मुद्दे को संसद के पटल पर पुरजोर तरीके से उठाएं। साथ ही न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 7,500 प्रति माह किया जाए (साथ ही मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.