भागलपुर, अप्रैल 21 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 49 अंतर्गत सिकंदरपुर मोती लाल लेन मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करना पड़ रहा है। मोहल्ले में करीब 450 के आसपास परिवार बसे हुए हैं। यह क्षेत्र महादलित टोला के अंतर्गत भी आता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क और नाला की समस्या से लोग परेशान हैं। सड़कों पर नाले का पानी बहता है, जिसेस आवागमन में परेशानी होती है। सिकंदरपुर मोती लाल लेन में नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाला जाम हो जाता है। पानी सड़क पर बहता है और लोगों को गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क का निर्माण करीब 15-20 वर्ष पहले हुआ था, जो अब जर्जर हो चुकी है। बारिश के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जब नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहता है और बारिश थमने के बाद भी ल...